फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिवाली से पहले लक्कड़ बाजार से शुरू होगी फ्यूनिकुलर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मिनट में रिज मैदान पहुंचेंगे लोग और सैलानी, ग्लास एलिवेटर लिफ्ट का कार्य हो चुका है पूरा, अब किया जा रहा रंग रोगन
विज्ञापन

लक्कड़ बाजार बस अड्डे का भी जल्द होगा लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में लक्कड़ बाजार बस अड्डे से रिज मैदान के लिए बन रही ग्लास एलिवेटर लिफ्ट और फ्यूनिकुलर ट्रॉली चलना शुरू हो जाएगी। इसके बनने के बाद रिज तक बिना चढ़ाई चढ़े और बिना थके लोग पहुंच सकेंगे।
यही नहीं ऊपरी शिमला, जिला किन्नौर और करसोग क्षेत्र को जाने वाली बसों का संचालन भी नए लक्कड़ बाजार बस अड्डे से शुरू हो जाएगा। इन दोनों प्रोजेक्टों का सरकार एक साथ लोकार्पण करवा सकती है। प्रदेश सरकार का आरटीडीसी (रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) इन प्रोजेक्ट्स का निर्माण कार्य करवा रहा है। इस पर 12.72 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। ग्लास एलिवेटर (शीशे की बनी लिफ्ट) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें रंग-रोगन तक कर लिया है। लिफ्ट से आगे करीब सौ मीटर का पैदल छत वाला हवा में लोहे के स्ट्रक्चर से बना पुल भी बनकर तैयार हो गया है। इससे आगे रिज को सीधा कनेक्ट करने के लिए फ्यूनिकुलर ट्रॉली का ट्रैक बनाने के लिए पिलर खड़े किए जा चुके हैं। रिज पर नए बने व्यावसायिक परिसर और रिज मैदान को जोड़ने के लिए लोहे का प्लेटफॉर्म बनाने का कार्य इन दिनों जारी है। इस प्रोजेक्ट को अक्तूबर में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा है। फ्यूनिकुलर ट्रॉली का कार्य पूरा होने में कुछ समय लग सकता है लेकिन बस अड्डा और लिफ्ट का समय से लोकार्पण पहले हो सकता है। लिफ्ट में 24-24 लोगों को ले जाने की क्षमता रहेगी। 40 मीटर की लिफ्ट के बाद करीब इतना ही पैदल रास्ता और उसके बाद 56 मीटर के फ्यूनिकुलर लोगों को रिज पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे के कार्य में लग सकते हैं 12 दिन
7.34 करोड़ की लागत से लक्कड़ बाजार बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब इसकी फिनिशिंग का कार्य ही शेष रहा है। आरटीडीसी के अधिकारियों के अनुसार 12 दिन में काम पूरा हो जाएगा। बस अड्डे की दुकानें, काउंटर और इसमें पार्किंग बन चुकी है, जिसके लिए बाकायदा डंगे लगाकर सड़क भी बन गई है। वहीं आरटीडीसी के निदेशक रोहित ठाकुर ने कहा कि अक्तूबर में लिफ्ट, फ्यूनिकुलर और बस अड्डा प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कार्य अंतिम चरणों में है। अक्तूबर में फ्यूनिकुलर को लगाने का काम पूरा कर इसका और लिफ्ट का ट्रायल किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें