फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खाद्य विभाग ने 20 किलो बासी मिठाई करवाई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीनी और पंथाघाटी में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

न्यू शिमला, बीसीएस, संजौली में 21 सैंपल भरे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में निरीक्षण के दौरान 20 किलो बासी मिठाइयां पकड़ीं और उन्हें नष्ट करवाया। इसके अलावा न्यू शिमला, बीसीएस, पंथाघाटी, संजौली और खलीनी में मिठाइयों के 21 सैंपल भरे हैं।


शहर में कुछ दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों को बासी मिठाइयां बेच रहे हैं। इससे लोगों की सेहत भी खराब हो रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान खलीनी और पंथाघाटी में बासी मट्ठी, फैनी और रसगुल्ले पकड़े गए। टीम ने खलीनी और पंथाघाटी में 10 किलो फैनी, मट्ठी और पंथाघाटी में 10 किलो रसगुल्ले मौके पर नष्ट करवाए हैं। टीम सबसे पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, राहुल और चरणदास की अगुवाई में खलीनी पहुंची। यहां पर जो मट्ठी और फैनी बेची जा रही थी वह खराब निकली। इसके अलावा पंथाघाटी में दुकानदार द्वारा बेची जा रही मिठाइयां भी खराब मिली हैं। ऐसे में विभाग की टीम ने मौके पर इन्हें नष्ट करवाया ताकि संचालक इसे लोगों को न बेच सकें। इसके बाद टीम ने खलीनी, न्यू शिमला, बीसीएस, पंथाघाटी और संजौली से गुलाब जामुन, रसगुल्ले, रंग-बिरंगी मिठाइयां, कलाकंद और मिल्क केक समेत 21 मिठाइयों के सैंपल भरे। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। विभाग अब तक 34 सैंपल भर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियमित निरीक्षण अभियान चलता रहेगा
त्योहारी सीजन को लेकर नियमित निरीक्षण अभियान चला रहे हैं। मिठाइयों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खलीनी और पंथाघाटी क्षेत्र में खराब मिठाइयां मिलने पर उन्हें तत्काल नष्ट किया है। 21 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। यदि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की मिलावट या अस्वीकृत सामग्री पाई गई तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुनील शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें