फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बुजुर्गों की आंखों का आधुनिक तकनीक से होगा उपचार, खर्चा उठाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
विज्ञापन

जिला शिमला में पहली बार शुरू हो रहा अभियान, आईजीएमसी और रोहड़ू अस्पताल में होंगे आंखों के ऑपरेशन
आने-जाने का खर्च भी सरकार उठाएगी, पहले चरण में 182 ऑपरेशन होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढलती उम्र में कमजोर हो रही आंखों की रोशनी और मोतियाबिंद के उपचार में अब हजारों बुजुर्गों को पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी। ऑपरेशन से लेकर अस्पताल आने-जाने तक का सारा खर्च अब सरकार उठाएगी।

नए साल से जिला शिमला में यह नई मुहिम शुरू की जा रही है। राजधानी के आईजीएमसी और रोहड़ू अस्पताल से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। यहां पहली बार बुजुर्ग लोगों के मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। आधुनिक तकनीक से यह ऑपरेशन किए जाने हैं। इसके लिए पहली सूची में जिला शिमला के 182 बुजुर्ग लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिला कल्याण विभाग ने हाल ही में जिला भर में शिविर लगाकर ऐसे बुजुर्ग लोगों की सूची तैयार की है जिनकी आंखों में मोतियाबिंद पाया गया है। विभाग के अनुसार जिले में इस बार 312 बुजुर्ग ऐसे मिले हैं जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत है। इनमें से कुछेक ने हाल ही में खुद ऑपरेशन भी करवा लिए हैं। वहीं बाकी बचे हुए बुुजुर्गाें को सरकार की योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। सरकार की ओर से ऑपरेशन के लिए करीब 12 हजार जबकि आने जाने के लिए एक हजार रुपये का खर्च दिया जाएगा। इन बुजुर्गाें को अब ऑपरेशन के लिए अस्पताल बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पैसों की कमी के चलते नहीं करवा पाते ऑपरेशन
आमतौर पर ज्यादातर बुजुर्ग लोग आंखों संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार नहीं करवा पाते। इनमें से कई पैसों की कमी के चलते देरी से उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सरकार की यह योजना इनके लिए फायदेमंद हो सकती है। जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने कहा कि आईजीएमसी और रोहड़ू अस्पताल से यह मुहिम शुरू की जा रही है। बुजुर्ग लोगों को निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। साथ ही आने जाने का खर्च भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें