फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आयोग से भर्तियां करवाने को लेकर शिक्षित बेरोजगार संघ का सचिवालय के पास प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य चयन आयोग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से नई भर्तियों को विज्ञापित करने की मांग करते हुए युवाओं को विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को याद कराया। 
विज्ञापन
शिक्षित बेरोजगार संघ ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश शिक्षित बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय के समीप विरोध-प्रदर्शन किया। राज्य चयन आयोग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से नई भर्तियों को विज्ञापित करने की मांग करते हुए युवाओं को विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को याद कराया। आउटसोर्स भर्तियों का विरोध करते हुए युवाओं ने नकल विरोधी कानून को लागू करने और सेवानिवृत्त कर्मियों को दोबारा नियुक्ति नहीं देने की मांग उठाई। संघ की ओर से मांगों को लेकर ज्ञापन सरकार को साैंपा गया। इस दाैरान संघ पदाधिकारियों ने सचिवालय के पास सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो आउटसोर्स भर्तियों का निरंतर विरोध करती रही और पक्की नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई। अब खुद आउटसोर्स पर भर्तियां कर रही है। प्रदर्शन के दौरान बेरोजगारों ने प्रियंका गांधी की ओर से विधानसभा चुनाव में उनसे किए गए एक लाख नौकरियों के वादे को निभाने की मांग भी की। प्रदेश शिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि सरकार की विफलता के कारण हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। उन्होंने कहा कि जब तक भर्तियां नहीं की जाएंगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें