फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: यात्रियों से भरी चलती बस में चालक को पड़ा दिल का दौरा, ऐसे टला बड़ा हादसा

Tue, 17 May 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)

सार

हमीरपुर जिले में स्थानीय बस अड्डे पर जाहू से घुमारवीं जा रही एक निजी बस के चालक को सीट पर ही दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद निजी बस के चालक को उपचार के लिए साथ लगते एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
चालक को पड़ा दिल का दौरा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थानीय बस अड्डे पर जाहू से घुमारवीं जा रही एक निजी बस के चालक को सीट पर ही दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान इसी बस में सफर कर रहे एचआरटीसी के चालक संतोष कुमार ने जब चालक की हालत देखी तो तुरंत बस की हैंड ब्रेक खींचकर बस को रोका। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद निजी बस के चालक को उपचार के लिए साथ लगते एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर बड़सर के एक निजी अस्पताल को रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


    मंगलवार दोपहर को जाहू से घुमारवीं जा रही एक निजी बस जैसे ही जाहू बस अड्डा से बाहर निकलने लगी तो चालक की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसकी साथ वाली सीट पर बैठे रामपुर डिपो के एचआरटीसी बस चालक ने जैसे ही यह स्थिति देखी तो तुरंत हैंड ब्रेक दबाकर बस को रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। अगर एचआरटीसी चालक संतोष कुमार बस में नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने निजी बस के चालक को भांवला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार देकर निजी अस्पताल बड़सर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें