फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्कूल के लिए चल रहे वाहनों की जांच करेगी जिला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल कनेक्ट अभियान के तहत होगा निरीक्षण
विज्ञापन

स्कूल वाहनों पर पीले रंग या बोर्ड का होना अनिवार्य

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के स्कूलों में नियमों को ताक पर रखकर टैक्सियों के माध्यम से बच्चों को लाने और ले जाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए स्कूलों के बाहर पुलिस सुबह स्कूल लगने और छुट्टी होने के समय नियमित निरीक्षण करेगी।
इस दौरान यह जांच की जाएगी कि वाहनों का संचालन सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और निर्धारित नियमों के अनुसार हो रहा है या नहीं। स्कूल कनेक्ट अभियान के तहत बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए यह पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमों के तहत स्कूल वाहनों का रंग पीला होना या उन पर स्कूल वाहन का बोर्ड लगा होना अनिवार्य है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वाहन का इस्तेमाल बच्चों को लाने और ले जाने के लिए किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक स्कूल वाहन चलाने वाले चालक का संबंधित थाने में सत्यापन करवाना जरूरी है। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन को भी चालकों और वाहनों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी के निर्देशों के बाद जिला पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों का सत्यापन करना जरूरी
एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में पिछले दिनों शिमला के 27 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इसमें स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परिसर में आने-जाने वालों की जांच और कर्मचारियों के सत्यापन जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों के अपहरण, यौन शोषण और बुलिंग जैसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर भी चर्चा की गई है। अभिभावक और अन्य लोग नियमों की अवहेलना होने पर हेल्पलाइन नंबर 112 पर इसकी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें