फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बसों, डॉक्टरों की कमी और लो वोल्टेज से गरमाया जिला परिषद सदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुईया, खरोग, भोलरा, पनाह और नगाह में तीन साल बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर, पंचायत देवत में डॉक्टरों नहीं होने से मरीज परेशान
विज्ञापन

चौपाल में बसें आधे रास्ते में हो रही हैं ब्रेकडाउन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद शिमला का अंतिम सदन बसों, डॉक्टरों की कमी और लो वोल्टेज की समस्या से गरमाया रहा। इन मामलों को लेकर सदस्यों और अधिकारियों के बीच खूब गहमागहमी हुई। शहर के चलौंठी स्थित जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र में शनिवार सुबह 11:30 बजे बैठक शुरू हुई।
यह बैठक तय समय से आधे घंटे देरी से शुरू हुई। बैठक जैसे ही शुरू हुई इसके बाद एक-एक जिप सदस्य ने अपनी समस्याओं का अंबार अधिकारियों के समक्ष लगा दिया। जिप सदस्य नीमा जस्टा ने बताया कि ग्राम चुईया, खरोग, भोलरा, पनाह और नगाह में बिजली की वोल्टेज कम होने से लोग परेशान हैं। नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा है। तीन सालों से मामला लटका हुआ है। सर्दी में हीटर तो दूर की बात मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पाते। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा कहा कि इस मामले का फॉलोअप लिया जाएगा। वहीं बिमला शर्मा ने शिंगला में हिमुडा के तहत बन रहे प्लॉट के नीचे रोड और रास्ता न देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इससे सैकड़ों लोग परेशान हैं। त्रिलोक भलूनी ने रामपुर-हरिद्वार बस चलाने और नीमा जस्टा ने चौपाल आने वाली बसों की स्थिति को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाली बसें आधे रास्ते में ब्रेकडाउन हो जाती हैं। इस कारण लोग घरों तक नहीं पहुंच पाते। इस पर जवाब दिया गया कि यह मामला सरकार के समक्ष लाया जाएगा। पंचायत देवत में खुले पीएचसी में डॉक्टरों के न होने से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन


सुभाष कैंथला के उपतहसील कोटगढ़ में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। त्रिलोक भूलनी ने रामपुर एनएच में कुमारसैन से बढ़ाल तक डंगा लगाने की मांग की। विभाग ने बताया इसके लिए 10 लाख का बजट आ चुका है। भारती जनारथा ने विकास खंड नारकंडा के सिद्धपुर में ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की। बैठक में नारकंडा विकास खंड क्षेत्र में एसएमएस हॉर्टिकल्चर की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, उपाध्यक्ष सुरेेंद्र रेटका ने सभी खंड विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी जिला परिषद सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


80 लाख से भवन पर लगेगी छत
जिला परिषद भवन की दीवारें पानी के रिसाव से खराब हो रही हैं। इस वजह से भवन के अंदर कई जगहों पर पानी आ रहा है। बताया कि 80 लाख रुपये का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी का आया है। इससे भवन पर छत लगाई जाएगी। इसके अलावा जिला परिषद भवन में पार्किंग की व्यवस्था, बहुउद्देशीय हाॅल, ग्राउंड फ्लोर में डीआरडीए कार्यालय को शिफ्ट करने, सभागार में बैठकों का शुल्क वसूलने, चौकीदारों की आउटसोर्स पर भर्ती करने और व्यावसायिक परिसर निर्माण बारे के प्रस्ताव बैठक में पारित किए गए।
विज्ञापन



प्रभावी तरीके से हुए है कार्य
सरकार और प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर पर प्रभावी तरीके से हुए विकास कार्य हुए हैं। प्रशासन और सरकार के माध्यम से अधिकतर जन समस्याओं का निपटारा करवाया गया। वहीं कई नए कार्य जिले में अभी चल रहे हैं।
- चंद्रप्रभा नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें