फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एबीवीपी की गुंडागर्दी बंद करो के नारों से गूंजा डीसी परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन
विज्ञापन

बोले, दलित और अल्पसंख्यक छात्रों पर हमले बंद करो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला समिति के आह्वान पर सोमवार दोपहर दो बजे जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षण संस्थानों में हिंसा बंद करो और दलित-अल्पसंख्यक छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करो नारे लगाए। इस दौरान एबीवीपी की गुंडागर्दी बंद करो के नारे भी लगे। धरने का आयोजन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया शिमला शहरी कमेटी ने किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर शिमला में यूजीसी विनियम 2026 के समर्थन में आयोजित खुली चर्चा के बाद एबीवीपी ने बहस को हिंसक रूप दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी रही थी। संगठन का कहना है कि इससे अगले दिन 28 फरवरी को चंबा में उन छात्रों को निशाना बनाया गया जो यूजीसी विनियमों के समर्थन में सक्रिय थे। आरोप है कि तेजधार हथियारों से हमला किया गया जिसमें एक दलित छात्र का दांत टूट गया और एक मुस्लिम छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा ने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल हिमाचल तक सीमित नहीं हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी छात्र आंदोलनों के दौरान टकराव की घटनाएं सामने आई हैं। एसएफआई ने विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलों में शामिल लोगों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा ने कहा कि यह हमला केवल छात्रों पर नहीं, बल्कि परिसर के लोकतांत्रिक माहौल और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी प्रहार है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें