फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तिथि में फिर हो सकता है बदलाव

Tue, 27 Aug 2019 06:49 PM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बेशक प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट धर्मशाला के लिए सात और आठ नवंबर की तिथि फाइनल कर दी है, लेकिन जिस स्थान पर इन्वेस्टर मीट होनी है। उस मैदान की बुकिंग की तिथि में तीन बार बदलाव किया है।
विज्ञापन


अब उद्योग विभाग ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (पुलिस मैदान) ग्राउंड की बुकिंग इन्वेस्टर मीट के लिए दस अक्तूबर से 20 नवंबर तक कर दी है। इससे साफ जाहिर है कि अभी भी इन्वेस्टर मीट की तिथि में बदलाव होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:   हिमाचल: पीएम मोदी नवंबर में कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ

इसके लिए बार-बार पुलिस मैदान की बुकिंग में बदला किया जा रहा है। उद्योग विभाग ने पहले पहली अक्तूबर से 20 नवंबर तक पुलिस मैदान की बुकिंग की थी। जिसे में पहली की बजाय दस अक्तूबर से कर दिया है।

अगर इन्वेस्टर मीट सात और आठ नवंबर प्रस्तावित है तो मीट के समापन के 12 दिन आगे भी मैदान बुक करने से लग रहा है कि अभी इन्वेस्टर मीट की तिथि में अंतिम समय में भी कुछ बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अब पुलिस मैदान में ही होगी दशहरा उत्सव

अगर बदलाव होगा तो वह भी आठ से दस दिन से ज्यादा का नहीं होगा। इसका एक कारण धर्मशाला और पच्छाद के उपचुनाव की तिथि है। उधर, उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि इन्वेस्टर मीट के लिए पुलिस मैदान अब सिर्फ एक महीने के लिए बुक किया गया है। 

अब दशहरा उत्सव पुलिस मैदान में मनाया जाएगा। पहले उद्योग विभाग ने पहली अक्तूबर से पुलिस मैदान बुक किया था। ऐसे में दशहरा उत्सव पुलिस मैदान में होने पर असमंजस हो गया था।

प्रशासन ने भी दाड़ी मैदान में दशहरा उत्सव मनाने की दिशा में योजना करना शुरू कर दी थी, लेकिन अब बुकिंग तिथि में बदलाव होने के कारण साफ हो गया है कि दशहरा उत्सव पुलिस मैदान में ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें