फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख के पास ढहा डंगा, बड़े वाहनों की आवाजाही ठप

Tue, 27 Aug 2019 05:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खड़ामुख के समीप मंगलवार दोपहर सड़क का डंगा ढहने से दस से 15 मीटर सड़क का हिस्सा धंस गया। इसके चलते बड़े वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। हालांकि, छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे में बड़े वाहनों में मणिमहेश गए श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। साथ ही छोटे वाहनों को भी ध्यानपूर्वक आवाजाही करने के आदेश प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं। 

मौसम की बेरुखी मणिमहेश यात्रा में लगातार अड़चनें डाल रही है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की तादाद में कमी नहीं दिख रही। सोमवार को सुबह प्रंघाला के समीप नाले में बढ़े जलस्तर के कारण पुल बहने से प्रशासन ने यात्रा को रोक दिया था।
विज्ञापन


हालांकि, प्रशासन ने सोमवार देर शाम को पैदल आवाजाही के लिए मार्ग बहाल कर दिया था और यहां फंसे सैकड़ों यात्रियों को आर-पार करवाया। मंगलवार को दोपहर बाद खड़ामुख के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया।

सड़क का हिस्सा जमींदोज होने के कारण लाखों का नुकसान आंका जा रहा है। नेशनल हाईवे प्रबंधन की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

विज्ञापन

कलसुई में रोक दिए गए थे श्रद्धालु

मंगलवार को प्रंघाला नाले पर बनाए गए अस्थायी रास्ते से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद दोपहर के समय गाड़ियों में पहुंचे श्रद्धालुओं को भरमौर तक जाने दिया गया। हालांकि, पुलिस ने कलसुई में सोमवार को श्रद्धालुओं को रोक दिया था। 

डीएसपी चंबा अजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भरमौर से 2500 श्रद्धालु प्रंघाला नाले से आगे मणिमहेश के लिए निकले हैं। वहीं, कलसुई से अमूमन छह हजार श्रद्धालुओं ने मणिमहेश का रुख किया है। 

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजेंद्र शेखड़ी ने बताया कि खड़ामुख के समीप सड़क का हिस्सा ढह गया है। मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

जबकि, छोटे वाहनों की ही आवाजाही जारी है। कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था करवाने बारे प्रयास किए जा रहे है। कहा कि इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

एडीएम भरमौर पीपी सिंह, एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि खड़ामुख के पास गिरे सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह जाने के बाद मार्ग छोटे वाहनों और पैदल आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुला है। कहा कि उक्त स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए एनएच मंडल चंबा की मशीनरी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें