फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुंबई, गुजरात और दिल्ली शिमला के पहाड़ी मटर की धूम

Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की ढली सब्जी मंडी में मटर की फसल की आपूर्ति बढ़ गई है। मुंबई, दिल्ली और गुजरात के अहमदाबाद में इन दिनों शिमला के पहाड़ी मटर की धूम है। बाहरी राज्यों से मांग बढ़ने के साथ ही मटर के दामों में उछाल भी आया है।
विज्ञापन


फसल के अच्छे दाम मिलने से किसान उत्साहित हैं। तीन दिन पहले ढली सब्जी मंडी में मटर 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो बिका था वहीं वीरवार को 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। ढली मंडी में करसोग, ठियोग, चियोग, धमांदरी, सिरमौर और बागड़ी सहित अन्य क्षेत्र से करीब 800 बोरी मटर पहुंचा था। वहीं गुजरात में हिमाचली मटर 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। टुटू मज्ठाई और गुम्मा क्षेत्र से 30 बोरी फूलगोभी बिकने के लिए आई है। फूल गोभी के दाम अभी स्थिर बने हुए हैं, वीरवार को फूलगोभी 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो ही बिकी।

प्रदेशभर में 24,900 हेक्टेयर क्षेत्र में मटर की खेती की जाती है जिसमें सबसे ज्यादा मटर सोलन और शिमला की ढली सब्जी मंडी में बिकने आता है। दोनों सब्जी मंडियों में हर साल लाखों रुपये का कारोबार होता है। फसल लेकर मंडी पहुंचे किसान मोहन सिंह और अमरचंद ने बताया कि मटर के दामों में हल्का उछाल तो आया है उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उन्हें और अच्छे दाम मिलेंगे। हर वर्ष पहाड़ी मटर की बाहरी राज्यों में अधिक मांग रहती है। यह गुणवत्ता के अनुसार बाहरी राज्यों के मटर से बेहतर माना जाता है। खाने में भी अधिक स्वादिष्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के अनुसार कम आ रही फसल
ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि ढली मंडी से मटर की फसल दिल्ली, मुंबई के अलावा गुजरात के अहमदाबाद भेजी जा रही है। बाहरी राज्यों की मांग के अनुसार मंडी में फसल नहीं पहुंच रही है जिससे दामों में उछाल आया है। आने वाले दिनों में मंडी में बीन सहित अन्य फसलों की आवक भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें