फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लेशियर के नीचे दफन हो गई दो जिंदगियां

Mon, 02 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी से हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और बर्फ अब लोगों की जान ले रही है।
विज्ञापन


ऐसे ही एक हादसे में पांगी के समीप ग्लेशियर गिरने से उसमें दबकर पति पत्नी की मौत हो गई जबकि कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

हादसा पांगी के समीप छो नाला में उस समय हुआ जब रेई गांव के लोग माता के मंदिर में जातर के लिए जा रहे थे। करीब 20 लोग जब छो नाला पार कर रहे थे तो अचानक ऊपर से हिमखंड टूट गर गिर गया और इसके साथ दंपति चंद्रभागा नदी में बह गया है।

वहीं अन्य लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। मृतक की पहचान श्यामदास (36) पत्नी शांति देवी (32) के तौर पर हुई है। श्यामदास रेई पंचायत के उपप्रधान थे।
विज्ञापन

बर्फ से दहशत में लोग

पांगी घाटी में पिछले दो दिनों से लगातार हिमपात हो रहा है। अभी तक करीब 40 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की जा चुकी है जबकि हिमपात लगातार हो रहा है। ऐसे में यहां और अ‌‌धिक हालात बिगड़ सकते हैं।

भारी ‌बर्फबारी के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन ने बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकारी स्कूलों में 5 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारी हिमपात को देखते हुए यहां के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं और घरों में दुबके हैं।
विज्ञापन

शवों की तलाश जारी

‌एसडीएम पांगी कर्म सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हिमखंड गिरने से दंपति की मौत हो गई है। शवों के तलाश के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है ले‌किन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिला है।

प्रशासन ने दंपति के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार की रकम जारी कर दी है। प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि वह बर्फबारी रूकने तक घरों में ही रहें और यहां वहां न जाएं।

बताते चलें कि भारी बर्फबारी के कारण पांगी में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे भी लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें