फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रीष्मोत्सव पर रात साढ़े दस बजे तक निगम चलाएगा बसें और टेंपो ट्रैवलर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनगरों से सांस्कृतिक संध्या देखने आने वाले लोगों को घरों में लौटने होगी आसानी, समारोह मेंपांच स्टार नाइट होंगी
विज्ञापन

रिज मैदान पर आठ जून को होगा ग्रीष्मोत्सव का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में आठ से 12 जून तक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले ग्रीष्मोत्सव में शाम छह से रात दस बजे तक रिज मैदान पर सांस्कृतिक संध्या और स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा।
रात दस बजे तक चलने वाली स्टार नाइट में शहर और उपनगरों से आने वाले लोगों तथा पर्यटकों को हिमाचल पथ परिवहन निगम अतिरिक्त बस और टेंपो ट्रैवलर सुविधा रात साढ़े दस बजे तक मुहैया करवाएगा। उत्सव की पांच स्टार नाइट के लिए निगम अलग-अलग रूटों पर निगम की बसें और छोटे रूटों पर टेंपो ट्रैवलर चलाएगा। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक अतिरिक्त परिवहन सुविधा देने को लेकर कोई ताजा आदेश नहीं आए हैं। इसको लेकर और निर्देश आने पर निगम चार दिन के इस उत्सव के लिए परिवहन सेवा के लिए बनाई कार्य योजना में आवश्यक बदलाव कर सकता है।
विज्ञापन


परिवहन निगम सिटी ऑपरेशन लोकल यूनिट ने अपने स्तर पर बसों को चलाने के लिए रूट और समय का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके अनुसार शाम छह से रात दस बजे तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुराना बस अड्डा से तय किए रूटों पर बसें और सीटीओ तथा लक्कड़ बाजार से टेंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे।



ऐसे चलेंगी बसें और टेंपों ट्रैवलर पुराना बस अड्डा-छोटा शिमला-संजौली-लक्कड़ बाजार रूट पर दो बसें, पुराना बस अड्डा-लक्कड़ बाजार संजौली-छोटा शिमला-ओल्ड बस अड्डा रूट पर दो बसें चलेंगी। पुराना बस अड्डा से आईएसबीटी टुटीकंडी के लिए दो बसें चक्कर लगाएंगी। पुराना बस अड्डा से टुटू को एक, मैहली रूट पर दो और पुराना बस अड्डा से न्यू शिमला रूट पर एक बस चलाई जाएगी। लक्कड़ बाजार से आईजीएमसी-संजौली रूट पर दो टेंपो ट्रैवलर, सीटीओ से समरहिल, टुटू और चक्कर के लिए एक-एक शाम छह से बजे से रात साढ़े दस बजे तक चक्कर लगाएंगे।
विज्ञापन



सीटीओ चौक, लक्कड़ बाजार से चलेंगे ट्रैवलर
बसें और टेंपो ट्रैवलर कार्यक्रम समाप्त होने के आधा घंटा बाद तक उपलब्ध करवाएगा। बसें पुराना बस अड्डा से और ट्रैवलर सीटीओ तथा लक्कड़ बाजार से संचालित होंगे। सर्कुलर रोड पर चार बसें दोनों दिशाओं से छह से रात दस बजे तक चलाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी निगम सेवा जारी रखेगा। बसों और ट्रैवलर के लगाए जाने वाले राउंड सवारियों की उपलब्धता के अनुसार ही होंगे। बसों और ट्रैवलर के सही ढंग से संचालन को एक निरीक्षक और दो उप निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी।
-अंकुर वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी लोकल यूनिट (सिटी ऑपरेशन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें