फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएम सुक्खू और भाजपा विधायक अनिल की गुफ्तगू ने चर्चाओं को दी हवा

Tue, 24 Oct 2023 11:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 सीएम सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांध दिए। भाजपा विधायक अनिल शर्मा भी सीएम की कुर्सी की बगल वाली सीट पर पहले ही विराजमान हो गए। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू और भाजपा विधायक अनिल की गुफ्तगू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के गढ़ मंडी में आपदा राहत राशि बांटने के बहाने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सियासत गरमा गए। उनके तंज और तीखे जुबानी हमले से सर्द फिजाओं में राजनीतिक माहौल में गर्माहट है। वहीं, इस कार्यक्रम में सदर भाजपा विधायक सीएम के साथ नजदीकी बनाए हुए नजर आए। मंच पर सीएम और भाजपा विधायक के बीच गुफ्तगू होती रही। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर व सदर विधायक मंच पर भी दूरी बनाते हुए नजर आए।

विज्ञापन


सीएम सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांध दिए। भाजपा विधायक अनिल शर्मा भी सीएम की कुर्सी की बगल वाली सीट पर पहले ही विराजमान हो गए। सुक्खू के साथ वाली सीट पर बैठने के लिए कांग्रेसी जद्दोजहद तो करते रहे, लेकिन अनिल अपने स्थान पर डटे रहे। मंडी में शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले सुक्खू ने सार्वजनिक मंच में पहली बार जयराम ठाकुर के गढ़ में ताबड़तोड़ जुबानी हमले किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें