पशु चिकित्सालय संतोषगढ़ में प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
नगर परिषद संतोषगढ़ के पशु चिकित्सालय में गुरुवार सुबह उस समय विवाद गहरा गया, जब स्थानीय गोशाला कमेटी एक मृत गाय लेकर पहुंच गई। गोशाला कमेटी ने अस्पताल स्टाफ पर दुर्व्यवहार व जीवित बीमार गाय को सही इलाज नहीं देने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट पर कमेटी पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज करना भी बताया जा रहा है। विवाद गहराता देख मौके पर संतोषगढ़ पुलिस चौकी की टीम भी पहुंची है।
गोशाला कमेटी के अध्यक्ष दिलबाग सैनी व स्थानीय पार्षद मंजू सैनी ने बताया कि गोशाला में बीमार गांव को इलाज देने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ ना भेजकर ट्रेनिंग स्टाफ से दवा दिलाई गई। उक्त दवाई देने के बाद गाव की कुछ देर बाद मौत हो गई। जबकि सरकार व उच्च विभाग के सीधे निर्देश हैं कि किसी भी पशु को इलाज डॉक्टर मौके पर जाकर करेंगे लेकिन पशु चिकित्सालय संतोषगढ़ की टीम ऐसा नहीं कर रही है। जब गाय की मौत के बारे में बताया गया तो उल्टा चिकित्सालय स्टाफ दुर्व्यवहार करने लगा। इस वजह से मृत गाय को जहां गेट पर रखकर रोष प्रदर्शन किया गया है।