फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर को नए साल से पहले मिलेगी शॉपिंग पार्किंग परिसर और खेल मैदान की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संजौली में बना शहर का पहला खेल स्टेडियम तैयार, युवाओं को मिलेगी सुविधा
पुराने बसस्टैंड पर तीन मंजिला व्यावसायिक और पार्किंग परिसर भी तैयार, जल्द निगम को सौंपेगा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को नए साल से पहले खेल स्टेडियम और शॉपिंग एवं पार्किंग परिसर (व्यावासायिक) के रूप में दो बड़ी सौगात मिलने जा रही है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रहे इन दोनों प्रोजेक्टों का काम पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग इसी महीने इन्हें नगर निगम को सौंपने जा रहा है।

जल्द ही उद्घाटन करवाकर इन्हें आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। संजौली क्षेत्र के इंजनघर वार्ड में अब युवाओं को नगर निगम के पहले खेल स्टेडियम की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग अगले हफ्ते इसे नगर निगम को सौंपने की तैयारी कर रहा है। तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए इस खेल स्टेडियम में दर्शकों को बैठने, खिलाड़ियों को चेंजिंग रूम, शौचालय और खेलकूद की सुविधा मिलेगी। मैदान को नए डंगे लगाकर न सिर्फ चौड़ा किया है बल्कि चारों ओर जालियां लगाकर बंद भी कर दिया है। अब आने वाले समय में इस मैदान पर खेलों के लिए अलग अलग कोर्ट तैयार किए जाएंगे। स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा का कहना है कि स्कूली छात्रों के अलावा क्षेत्र के युवाओं के लिए भी यह मैदान खुला रहेगा। इस क्षेत्र में यह पहला बड़ा मैदान है जहां युवाओं को खेलकूद की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



वहीं शहर के स्थानीय बस अड्डे पर तीन मंजिला शॉपिंग और पार्किंग परिसर भी बनकर तैयार हो गया है। लोग निर्माण विभाग अब इसे रंग रोगन कर अंतिम रूप दे रहा है। इसे भी जल्द नगर निगम को सौंपने की तैयारी है। नए साल से पहले शहर की जनता को इस नए परिसर की सुविधा मिल जाएगी। इसमें करीब 6.75 करोड़ रुपये से बने इस बहुमंजिला परिसर में कई नई दुकानें खुलेंगी। ट्रासंपोर्ट यूनियन का दफ्तर शिफ्ट होगा। साथ ही 20 से 25 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा मिलेगी। डीडीयू अस्पताल आने वाले मरीजों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। नए परिसर के बनने के बाद यहां सर्कुलर रोड को भी चौड़ा किया है। साथ ही फुटपाथ सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन




कोट
दोनों प्रोजेक्ट अब तैयार : प्रवीण
संजौली में एसपीएम खेल स्टेडियम का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही अंतिम निरीक्षण कर इसे नगर निगम को सौंपा जाएगा। स्थानीय बस अड्डे पर बन रहा नया परिसर भी तैयार है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें