फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, दाड़गी स्कूल के लेक्चरर की मौत, अधीक्षक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के सुन्नी क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान लेक्चरर कपलेश (39) गांव जोजवी, पोस्ट ऑफिस जाबरी निवासी के तौर पर हुई है। हादसे में अधीक्षक सुभाष शर्मा (43) गांव कनोडी पोस्ट ऑफिस धामी गंभीर रूप से घायल हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बागी-धामी मार्ग पर डोरीनाला के पास बीती रात 10 से 12 बजे के बीच हादसा पेश आया। वाहन सड़क से 300 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया था। रविवार सुबह स्थानीय रूट की बस में बैठे यात्रियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। सूचना मिलने पर सुन्नी पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, सुभाष शर्मा की सांसें चल रही थीं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उधर, घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
एनएसएस कैंप से लौटते पेश आया हादसा
कपलेश दाड़गी स्कूल में अर्थशास्त्र के लेक्चरर पद पर सेवाएं दे रहे थे। जबकि घायल व्यक्ति उसी स्कूल में अधीक्षक हैं। स्कूल में एनएसएस कैंप का समापन था। दोनों स्कूल से घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए। कपलेशन अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। वहीं घायल का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें