फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कैबिनेट के 15 निर्णय लागू नहीं करने पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने दिए कड़े निर्देश

Wed, 04 Dec 2024 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंत्रिमंडल की बैठक में हुए निर्णयों को लागू करने की समीक्षा के लिए बुधवार को मंत्रिमंडलीय उपसमिति की एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2023 तक मंत्रिमंडल की कुल 16 बैठकें आयोजित हुईं। 
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू करने की कार्यशैली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस उस समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में लिए यह निर्णय शीघ्र कार्यान्वित किए जाएंगे, जिससे आम जनता को लाभ मिल सकेगा। अधिकारियों ने कैबिनेट की बैठक में 15 निर्णयों को लागू नहीं किया, जिनमें वन, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, बागवानी, उद्योग, राजस्व, परिवहन, कृषि और कार्मिक विभाग से जुड़े निर्णय शामिल थे। जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को इन निर्णयों को कार्यान्वित करने को कहा है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में हुए निर्णयों को लागू करने की समीक्षा के लिए बुधवार को मंत्रिमंडलीय उपसमिति की एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2023 तक मंत्रिमंडल की कुल 16 बैठकें आयोजित हुईं। मंत्रिमंडल की इन बैठकों में 288 निर्णय लिए गए। इसमें अवगत करवाया गया कि 273 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित हो चुके हैं। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को शिमला में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। इस बैठक में सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन और संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग कुलविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें