फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक खराब हो गई एचआरटीसी बस की लाइटें, टॉर्च की रोशनी में छह किलोमीटर तक दौड़ाई

Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचआरटीसी की खराब बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले में चल रही एचआरटीसी की खटारा बसें यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। पहले मामले में मंडी से चंबा आ रही बस कांदू के पास खराब हो गई। लाइटें बंद होने से यात्रियों ने टॉर्च के सहारे बस को चैहली तक पहुंचाया। इसके बाद निगम ने रूट पर दूसरी बस भेजकर सवारियों को आगे के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांदू से चंबा आ रही एचआरटीसी बस की लाइटें बीच रास्ते में खराब हो गईं। नतीजतन, छह किलोमीटर तक चालक ने टॉर्च के सहारे बस को चैहली तक पहुंचाया। इसके बाद बड़ी लाइट को लगाकर बस चंबा बस स्टैंड तक पहुंचाई गई। वहीं दूसरे मामले में सोमवार शाम के समय भरमौर से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस शिव मंदिर मुगला के पास हांफ गई। इस वजह से सवारियों को जगह-जगह परेशान होना पड़ा।

आखिकार एचआरटीसी प्रबंधन ने दूसरी बस को भेज कर यात्रियों को गंत्वयों तक पहुंचाया गया। यात्री मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार, किरपा राम, मुकेश कुमार, रवि कुमार, योगराज और प्रीतम चंद ने बताया कि एचआरटीसी की बसों की हालत दयनीय हो गई है। इस कारण गंत्वयों पर पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से आग्रह किया कि बसों की रूटीन मरम्मत कर चेकिंग के बाद ही बसों को निर्धारित रूटों पर भेजी जाए। 
विज्ञापन


आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि बस की लाइट खराब होने से समस्या पेश आई थी। इसके बाद बस के चालक ने तकनीकी खराबी दूर कर बस स्टैंड में बस पहुंचाया। बस में तकनीकी खराबी आने पर दूसरी गाड़ी भेजी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें