फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली की देहर खड्ड में युवक का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी

Fri, 11 Oct 2024 01:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली(कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना जवाली के अधीन मनभरी में देहर खड्ड में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
जवाली की देहर खड्ड में युवक का शव मिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना जवाली के अधीन मनभरी में देहर खड्ड में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार (42) पुत्र बख्शी राम निवासी हवाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लोगों ने देहर खड्ड में तैरते हुए शव को देखा तथा इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पानी से बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि देहर खड्ड में हवाल के राकेश कुमार का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें