फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यू शिमला में संदिग्ध हालात में मिला सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड से प्रवेश ने ली थी स्वैच्छिक सेवानिवृत्त
विज्ञापन

पत्नी की हो गई थी मौत, बच्चे है नहीं, फ्लैट में अकेले रहते थे

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता का शव एक फ्लैट में मिला है। शव गली-सड़ी हालात में था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी करीब पांच से छह दिन पहले मौत हो गई थी। इनकी पत्नी का वर्ष 2021 में निधन हो गया था।

50 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव एवं डाकघर थुरल, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा का रहने वाला था। वह वर्तमान में न्यू शिमला में अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 6 मार्च को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू शिमला को सूचना मिली कि ब्लॉक-50, सेक्टर-4 न्यू शिमला में रहने वाले प्रवेश कुमार कई दिनों से दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस कारण आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस थाना न्यू शिमला की टीम मौके पर पहुंची। संदेह की स्थिति को देखते हुए गवाहों की उपस्थिति में संबंधित फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया गया। कमरे के भीतर प्रवेश कुमार का शव बरामद हुआ। शव क्षत-विक्षत हालात में बेड पर ही पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रवेश विद्युत बोर्ड में अधिशासी अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से ग्रस्त थे और एंजाइटी की दवाइयां भी ले रहे थे। इनकी पत्नी का वर्ष 2021 में निधन हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन



रिश्तेदार से 28 फरवरी को हुई थी बात

शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजकर शवगृह में सुरक्षित रखा है। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रवेश कुमार के साले से 28 फरवरी को आखिरी बार उनकी बात हुई थी। इसके बाद साले ने एक मार्च को भी उन्हें फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा तो उन्होंने पड़ोसियों को इस बारे में सूचना दी और कहा कि वह फ्लैट में जाकर स्थिति का जायजा लें। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पर्यवेक्षक पुलिस अधिकारी ने मौके का जायजा लिया। मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें