फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पीरन में 22 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर पाया बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की कमी खामियाजा झेल रहे लोग
विज्ञापन

17 पद चल रहे हैं जुन्गा विद्युत उप मंडल में
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते मशोबरा ब्लॉक की अंतिम छोर की पंचायत पीरन में 22 घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान सैकड़ों लोग परेशान रहे।

विद्युत उपमंडल जुन्गा में स्टाफ की भी कमी है। हालांकि 21 घंटे बाद जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने एक घंटे के भीतर ही खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है। पीरन पंचायत के पूर्व प्रधान अतर सिंह ठाकुर, दौलत राम मेहता, दयाराम वर्मा, चुन्नी लाल ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, सुरेश शर्मा, चंचल वर्मा और जबर सिंह ठाकुर ने बताया कि बिजली के अघोषित कटों से पीरन पंचायत की जनता परेशान है। इनका कहना है कि 27 अगस्त को हल्की बारिश की फुहारों से दिन में तीन बजे बिजली गुल हो गई थी और 28 अगस्त को दोपहर बाद एक बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतर सिंह ठाकुर और प्रीतम ठाकुर ने कहा कि पीरन पंचायत को सिरमौर के सब स्टेशन शीलाबाग से जोड़ा था ताकि इस पंचायत में लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सके। जुन्गा कार्यालय के पास होने से शीलाबाग लाइन का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। एक फ्यूज लगाने के लिए कर्मचारी को कोटी से आना पड़ता है। जुन्गा विद्युत उप मंडल में सहायक अभियंता का एक पद और जेई के तीन पद सहित 17 पद रिक्त चल रहे हैं। फील्ड में स्थापित 136 ट्रांसफार्मरों का जिम्मा केवल 12 कर्मचारियों के हवाले है। इस कारण एक फ्यूज को लगाने में कई बार दो दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें