फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: भालू ने बुजुर्ग पर हमला कर किया लहूलुहान, लोगों में दहशत

Wed, 03 Nov 2021 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

 भालू ने लोहारू राम (60) पर अचानक हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल लोहारू राम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव के पूर्व प्रधान लायकु राम, ओंकार चंद देशराज महिला मंडल की प्रधान रेखा, सुमना देवी, नानक चंद, कश्मीर सिंह आदि ने प्रशासन और वन विभाग से इस भालू को पकड़ने की मांग है। 
विज्ञापन
भालू के हमले में बुजुर्ग घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में संसाल पंचायत के तहत थाथी गांव में भालू के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार सुबह भालू ने लोहारू राम (60) पर अचानक हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल लोहारू राम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोहारू राम सुबह घर के समीप स्थित जंगल में गया था कि भालू ने हमला कर दिया। चार दिन पूर्व गांव के ही होशियार सिंह पर भालू ने हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया था।

विज्ञापन


पिछले आठ महीनों के दौरान भालू आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। अब लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। इस भालू को पकड़ने के लिए सोमवार को ही जिला पार्षद पवना देवी ने वन विभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपा था। गांव के पूर्व प्रधान लायकु राम, ओंकार चंद देशराज महिला मंडल की प्रधान रेखा, सुमना देवी, नानक चंद, कश्मीर सिंह आदि ने प्रशासन और वन विभाग से इस भालू को पकड़ने की मांग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें