फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्राचीन बावड़ी का 80 हजार रुपये से हुआ जीर्णोद्धार

Fri, 18 Apr 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत पाली के मुहाल पिपली वन में 80 हजार की लागत से प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार किया गया। वन विभाग के माध्यम से इस राशि काे खर्च किया गया। बावड़ी का निर्माण ईंट, पत्थरों और टाइल्स से किया गया।
विज्ञापन

चामुंडा महिला मंडल राकड़ की मौजूदगी में प्राचीन नौण का शुभारंभ किया गया। प्राचीन नौण का शुभारंभ होने से महिला मंडल की सदस्य काफी उत्साहित दिखीं। महिला मंडल ने नाले में लगाए चेकडैम की रोकथाम तारों और सीमेंट से करने की मांग वन विभाग से की है।
महिला मंडल की प्रधान कमला देवी, सचिव सोमा देवी, सदस्य मीना देवी, निशा देवी, कांता देवी, बंता देवी, चंपा देवी आदि ने प्राचीन बावड़ी का नए सिरे से जीर्णोद्धार करने के लिए वन मंडलाधिकारी वासु डोगर, वन परिक्षेत्र अधिकारी द्रंग मंजू कुमारी, वन रक्षक रंगीला राम कटारिया, विभागीय ठेकेदार रूप लाल ठाकुर का आभार प्रकट किया है। महिला मंडल ने विभाग से बरसात के मौसम में पौधारोपण करने के लिए सहयोग मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें