ऐसे मिलेगा पुरस्कार
पुरस्कार प्रतियोगिता संरचना अब ब्लॉक, जिला, राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बहुस्तरीय पिरामिडनुमा है। सभी पंचायतों को 9 एलएसजीडी विषयों में से प्रत्येक के में उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक किया जाएगा। इसमें गरीबी मुक्त एवं उन्नत अजीविका पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, पंचायत में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन वाली पंचायत, महिला हितैषी पंचायत, सभी ग्राम पंचायतों को सभी 9 पुरस्कार विषयों के तहत प्रश्नावली अनिवार्य रूप से भरनी होगी।
पंचायतें 15 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
सहायक आयुक्त एवं बीडीओ ऊना केएल वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 की इनाम राशि इस वर्ष 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़़ की गई है। पंचायत ऑनलाइन 15 जुलाई तक अप्लाई कर सकती हैं। पंचायतों को 9 एलएसजीडी विषयों में से प्रत्येक के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक किया जाएगा।