फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थाना बंगाणा से शौचालय की खिड़की तोड़कर भाग गया चोरियों का आरोपी

Tue, 03 Oct 2023 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लठियाणी/बंगाणा (ऊना)

सार

चोरी की घटनाओं का आरोपी युवक मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा थाने से फरार हो गया। 
विज्ञापन
चोरी का आरोपी फरार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा इलाके में चोरियों को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी मंगलवार सुबह करीब चार बजे बंगाणा थाने में बने शौचालय की खिड़की तोड़कर भाग गया। बीते रविवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसे पकड़ा था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति जनता का गुस्सा फूट रहा है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह (26) निवासी गांव थोथियां डाकघर खिलचियां तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक पुलिसकर्मी शौचालय के बाहर खड़ा रहा। जब आरोपी काफी समय तक बाहर नहीं निकला, तो बाहर खड़े पुलिसकर्मी ने दरवाजा खोला। उसने देखा कि आरोपी शौचालय में नहीं है। फिर अन्य स्टाफ को बुलाकर पुलिस उक्त आरोपी को ढूंढने लगी। आरोप है कि उसने कुटलैहड़ व नादौन क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। 28 सितंबर को उक्त आरोपी ने बल्ह पंचायत के रविंद्र कुमार के घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपये के गहने व नकदी को चुरा लिए। रविंद्र ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। चोरी की वारदात के बाद जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया तो इस व्यक्ति का चेहरा सामने आया। कठोह के लोगों ने इस व्यक्ति की मोटरसाइकिल के नंबर व धुंधली सी कैद हुई शक्ल को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से पकड़ में आया
इसके बाद बल्ह गांव के लोग से सोशल मीडिया पर आरोपी और उसकी बाइक की तस्वीर देखी। रविवार को बल्ह गांव के लोगों ने तस्वीरों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद बंगाणा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सख्ती से इस व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस की टीम ने आरोपी से लाखों के आभूषण और नकद रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपी जल्द होगा सलाखों के पीछे
डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने कहा कि पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए रवाना हो गई हैं। बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें