फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद: ऊना में 26 दिसंबर से 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 35 टीमें लेंगी हिस्सा

Sat, 28 Nov 2026 05:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 26 से 30 दिसंबर तक 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत अंडर-19 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक योगेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला ऊना के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 26 से 30 दिसंबर तक 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत अंडर-19 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की 35 टीमें भाग लेंगी, जिनमें करीब 600 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक योगेश चौहान ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


देशभर से आने वाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तरीय खेल आयोजन युवाओं, विशेषकर छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऊना में प्रतियोगिता का आयोजन जिला के लिए गौरव का विषय है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिला को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान, अनुभाग अधिकारी डाइट कश्मीर चंद सहित स्कूलों के प्रधानाचार्य वि अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें