पुलिस को दी गई शिकायत में सेवानिवृत्त शिक्षक जयगोपाल ने कहा है कि सात नवंबर को अपने आपको मूल माहूंनाग (सरकाघाट की गाहर पंचायत का बैरा इलाका) के कथित गूर, कार-कारिंदों, कमेटी और कुछ अंधविश्वासी ग्रामीणों ने उसके घर में तोड़फोड़ की और उसका घर जलाने की कोशिश की।
यह सब इसलिए किया गया कि उसने घर में मां सरस्वती की स्थापना की थी और उसकी पूजा करते है। वह नहीं चाहते थे कि मूल माहूंनाग के सिवाय क्षेत्र में किसी और देवी-देवता की पूजा हो।
देव प्रकोप के डर से वापस ली थी शिकायत
सेवानिवृत्त शिक्षक के सात नवंबर को इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत सौंपी थी। पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन देव रथ लेकर उनके पास लोग पहुंच गए और देव प्रकोप का भय दिखाया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस को सौंपी शिकायत वापस ले ली।
मौके पर पहुंचे एसपी, दर्ज किए बयान
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने सोमवार को उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां वृद्धा के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे घुमाया गया। इस दौरान कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने का ग्रामीणों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।