विजेता टीम को दिया एक लाख का पुरस्कार संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। युवा मोर्चा सुन्नी मंडल की ओर से सुन्नी कॉलेज में आयोजित एंटी ड्रग्स क्रिकेट कप थाथल अंब टीम ने जीत लिया। भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय की प्रदेश सचिव कमलेश शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
फ्रेंड्स इलेवन दाढ़गी टीम उपविजेता रही जिसे 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। कमलेश शर्मा ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को खत्म कर देता है। खेल एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करता है। यदि युवा मैदान से जुड़ेंगे तो नशे से खुद ही दूरी बना लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें हर गांव और हर वार्ड में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर ड्रग्स फ्री हिमाचल का संकल्प लेना होगा। अंत में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण, सुन्नी मंडल की सचिव सुनीता शर्मा, महामंत्री यश शर्मा, उपाध्यक्ष साहिल वर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता पारुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।