धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रचार के लिए गुरुवार को नायाब तरीका ढूंढ लिया। प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण के लिए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में ठाकुर सिंह भरमौरी, चौधरी चंद्र कुमार, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक केवल सिंह पठानिया सरीखे नेता बाजार में ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके। प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण के मामा पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कोतवाली बाजार के चौराहे पर जमकर गद्दी डांस और गाना गाया।
विज्ञापन
उनके साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी ठुमके लगाए। कुछ वक्त के लिए सियासी माहौल ठहाकों भरा हो गया। जाम में फंसे चालक और यात्री भी परेशानी के बीच नाच गाने का आनंद लेने लगे। ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि धर्मशाला सीट कांग्रेस ही जीतेगी। धर्मशाला में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।