कार्यभार ग्रहण और शर्तें
कार्यभार ग्रहण करने की समय सीमा 30 किलोमीटर तक की दूरी के लिए एक दिन है। 30 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए आदेश जारी होने की तिथि से पांच दिन मिलेंगे। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पदोन्नति आदेश स्वतः ही एक वर्ष के लिए वापस लिया जाएगा। संबंधित प्रधानाचार्यों को पदोन्नत प्रधानाध्यापकों को तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है। कार्यमुक्त करने से पहले सेवा विवरण और अन्य शर्तों की सावधानीपूर्वक जांच करनी होगी।
पदोन्नति नियम और न्यायिक मामले
किसी भी पदोन्नत कर्मचारी को जनहित में पदोन्नति छोड़ने का अधिकार नहीं है। यदि कोई कर्मचारी पदोन्नति छोड़ने का आवेदन करता है, तो स्वीकार्य कारणों पर ही विचार होगा। ऐसे कर्मचारी को एक वर्ष या अगली विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) बैठक तक अयोग्य माना जाएगा। ये पदोन्नतियां सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय में लंबित अदालती मामलों के अंतिम परिणाम के अधीन रहेंगी। साथ ही, ये राज्य सरकार के निर्णयों और प्रशासनिक समीक्षा के अधीन भी होंगी। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि वे पदोन्नत हुए मुख्याध्यापकों को तत्काल कार्यमुक्त करें।