फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए के 50 पदों के लिए 10 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Wed, 16 Jun 2021 02:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

दरअसल कृषि विवि पालमपुर में भरे जाने वाले जेओए आईटी के पदों के लिए अभ्यर्थी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। लेकिन कोरोना के चलते यह परीक्षा देरी से हो रही है।
विज्ञापन
परीक्षा- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में करीब आठ माह से लटकी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) भर्ती परीक्षा की विवि ने तारीख घोषित कर दी है। कृषि विवि पालमपुर में भरे जाने वाले जेओए के 50 पदों के लिए 21 जुलाई को लिखित परीक्षा होगी। डेढ़ घंटे की परीक्षा 11 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक होगी। 50 पदों के लिए प्रदेश भर से 10,082 अभ्यिर्थियों ने आवेदन किया है। दरअसल कृषि विवि पालमपुर में भरे जाने वाले जेओए आईटी के पदों के लिए अभ्यर्थी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन कोरोना के चलते यह परीक्षा देरी से हो रही है। अक्तूबर माह में इन पदों के लिए भरे गए आवेदनों के बाद विवि प्रशासन ने पहले इस परीक्षा को फरवरी या मार्च माह में करवाने का फैसला लिया था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आते ही इस परीक्षा को टालना पड़ा। लेकिन अब कोरोना की रफ्तार धीमी होते देख विवि प्रशासन ने 21 जुलाई को लिखित परीक्षा की घोषणा कर दी है। विवि ने इस परीक्षा को जिला कांगड़ा, चंबा, मंडी, सोलन और हमीरपुर में करवाने का फैसला लिया है। 

हालांकि, इन जिलों में परीक्षा कहां-कहां होगी, इसके लिए परीक्षा केंद्रों का चयन जल्द कर लिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदनों में योग्य पाए गए 10 हजार 82 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उनके पते पर भेजे जा रहे हैं। उधर, कृषि विवि के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा ने कहा कि जेओए (आईटी) की लिखित परीक्षा 21 जुलाई को होगी। विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें