फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: ड्यूटी पर जान गई तो परिजनों को 10 लाख मुआवजा

Fri, 18 Dec 2020 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं की चुनाव ड्यूटी के दौरान अगर किसी कर्मचारी की जान जाती है तो उसके परिजनों को मुआवजा मिलेगा। राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान किया है।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी किसी कारणवश मौत होती है तो उसके परिजनों का मुआवजा देने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह चुनाव ड्यूटी में स्थायी अपंगता होने पर कर्मचारी के लिए पांच लाख का मुआवजा देने का प्रावधान है। 

बताते हैं कि राज्य चुनाव आयोग ने वर्ष 1915 में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के समय कर्मचारियों के लिए मुआवजा की व्यवस्था की थी। पिछले चुनाव में चार कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी में मौत हो गई थी। एक कर्मचारी की किन्नौर में ड्यूटी देते हुए मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी में स्कूटर से जाते समय दूसरे वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई थी। चुनाव ड्यूटी में कुल चार की जान गई थी, जिनके परिजनों को चुनाव आयोग की ओर से मुआवजा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें