फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड-भूख से सरकारी गोसदन में एक साथ मरीं 10 गायें, मचा हड़कंप

Sat, 28 Dec 2019 03:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमंडल इंदौरा के राम गोपाल मंदिर के गोसदन में एक साथ 10 गायों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। ऐसा मामला आने से गोसदन प्रबंधक और संचालकों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ठंड और भूख से इन गायों की मौत हुई है। प्रशासन भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। 10 गायों के एक साथ मरने के कारण कोई बीमारी नहीं, बल्कि चारा कम देना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पहले भी तीन गाय गोसदन में मृत पाई गईं थीं और छह गाय ट्रेन से कटकर मर गईं थीं। एक महीने में 19 गायों का मरना चिंतित करने वाला है। राम गोपाल मंदिर की गोशाला प्रशासन के अधीन है और इतनी तादाद में गायों का मरना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल पैदा कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यहां गायों को घास बहुत कम दिया जाता है और उनकी मौत का कारण भूख हो सकता है।

विज्ञापन

वहीं, विश्व हिंदू परिषद नूरपुर के जिला सचिव सुनील दत्त ने कहा कि उन्होंने पहले भी गोशाला प्रबंधन को चेतावनी दी थी इस विषय में अब हम प्रशासन की शिकायत के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वहीं, कृषि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश कटोच ने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इतनी तादाद में गोशाला में गाय मरी हैं। राम गोपाल मंदिर के पास धन की कोई कमी नहीं है।

अगर भूख और ठंड से गाय मरती है तो सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। शिवसेना हिंदोस्तान के भूपेंद्र मेहरा ने जांच करने की मांग उठाई। उधर, एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन ने कहा कि लोग बूढ़ी बेसहारा गायों को गोसदन में छोड़ देते हैं, जिनका गोशाला में पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पशुपालन विभाग के चिकित्सक से मरी गायों की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें