फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी सहने के लिए हो जाइए तैयार

Tue, 10 Jun 2014 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे। मंगलवार को फिर से पारा चढ़ गया। सोमवार के मुकाबले तापमान अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में सामान्य से करीब 6 डिग्री तापमान ज्यादा चल रहा है। शिमला ही नहीं, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों पर भी खूब गर्मी पड़ रही है।

मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 30.1 और ऊना का 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सोमवार के मुकाबले अधिक रहा। दिन का तापमान बढ़ने से रात के तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


शिमला और ऊना का न्यूनतम तापमान बराबर 20.6 और 20.5 रहा। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा सहित प्रदेश के निचले इलाकों में लू चल रही है।

अगले एक सप्ताह तक गर्मी के कम होने के आसार नहीं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में परिवर्तन नहीं होगा। गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन


कहां कितना रहा तापमान

शिमला - 30.1
कल्पा - 24.0
धर्मशाला - 36.0
ऊना - 44.2
नाहन - 38.2
सोलन - 36.5
मनाली - 26.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें