फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों से भरी ट्रैवलर ब्यास नदी किनारे गिरी, 16 घायल

Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर छह मील के समीप सैलानियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे ब्यास नदी किनारे जा गिरी। हादसे में गाड़ी के चालक समेत 16 लोग घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


हादसे में घायल सैलानी केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले हैं। घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। पंडोह पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से

मनाली जा रही ट्रैवलर छह मील के समीप सुबह छह बजे के करीब अनियंत्रित होकर ब्यास में गिर गई। हादसे के समय गाड़ी में 14 पर्यटक, एक चालक और एक गाइड मौजूद था। ये सभी घायल हो गए हैं। चालक की पहचान निलेश कटोच (पालमपुर) जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले हैं सभी घायल

निलेश दिल्ली में गाड़ी चलाता है। हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घायलों में चार बच्चे, पांच महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं।

हादसे में घायल समीर अली ने बताया कि मंडी से आगे निकलते ही वाहन चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। जिसके लिए उन्होंने चालक को दो-तीन बार गाड़ी धीरे चलाने को भी कहा था। लेकिन, चालक ने गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उधर, एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे में ये लोग हुए घायल
मंजूर अहमद (43), अब्दुल नाजर (24), गजल (13), शैलजा (43), फैज (24), जनैद (18), अमान (10), राजिल (6), जैयान (2), मोहम्मद नाजी (71), सेहरिन (31), साइनबा मोहम्मद (60), समीर अली (35), जाबिदा (60), शकीरा (30) और निलेश कटोच (34) चालक शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें