10 प्रतिशत ने ऑनलाइन किसी को धमकाया
सर्वे में सामने आया कि 10 प्रतिशत किशोरों ने ऑनलाइन किसी को धमकाया भी है और आठ प्रतिशत को स्वयं भी धमकियां मिली हैं। करीब एक चौथाई किशोरों ने बताया कि वे शारीरिक रूप से लड़ाई में शामिल थे। 14 प्रतिशत ने बताया कि उन्होंने किसी को शारीरिक रूप से धमकाया था, जबकि 11 प्रतिशत ने बताया कि उन्हें किसी ने उन्हें धमकाया था। एक चौथाई ने बताया कि वे स्कूल जाते, वापस आते समय या स्कूल के अंदर असुरक्षित महसूस करते हैं।