फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Thu, 14 May 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। तकनीकी विवि आठ जून से विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं लेगा। 25 मई से 5 जून तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


बीटेक दूसरे, चौथे, छठे और सातवें सेमेस्टर, बी-फार्मेसी एलोपैथी और बी-फार्मेसी आयुर्वेदा के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं एमसीए, एमबीए, एम-फार्मेसी, एमटेक की परीक्षाएं 8 जून से शुरू होंगी। ये 19 जून तक चलेंगी।

वर्तमान में तकनीकी विवि के अधीन 45 कॉलेज चल रहे हैं। यहां इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग, बी-फार्मेसी, एमटेक और एमसीए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि की तय शर्तों के मुताबिक व्यवस्था करने के निर्देश

कनीकी विवि ने अपनी वेबसाइट पर भी डेटशीट अपलोड कर दी है। वहीं, परीक्षाओं के बेहतर संचालन को तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को विवि की तय शर्तों के मुताबिक व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।

तकनीकी विवि ने जारी निर्देशों में परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरे, प्रिंटर, बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए जेनरेटर समेत इंटरनेट की व्यवस्था करने के लिए कहा है।

इसके अलावा परीक्षा खत्म होने के बाद शाम तक तकनीकी विवि में सीसीटीवी कैमरों की वीडियो रिकॉर्डिंग भेजने के निर्देश भी जारी किए हैं।

हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर के परीक्षा नियंत्रक डा. वीपी पटियाल ने बताया कि प्रदेश तकनीकी विवि 8 से 19 जून तक सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित करेगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 मई से 5 जून तक होंगी। विवि ने अपनी वेबसाइट पर भी डेटशीट अपलोड कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें