फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- बच्चों के लिए वेंटिलेटर में जोड़ी जाएगी तकनीकी सामग्री, कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारी की जरूरत

Fri, 04 Jun 2021 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि तीसरी लहर के लिए भी तैयारी करने की जरूरत है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका बच्चों पर प्रभाव होगा। अगर बच्चों पर असर होगा तो उसके लिए जरूरत क्या है, इसे देखना होगा। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के लिए तैयारियां करके ही चलना पड़ेगा। इसका बच्चों पर अधिक असर होगा तो उनके वेंटिलेटर में तकनीकी सामग्री को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड से एक बार नहीं, अनेक बार ऐसे संकेत मिले हैं। दूसरी लहर ऐसी आई है कि संभलना मुश्किल हो गया है। ऑक्सीजन की जरूरत अपेक्षित ही नहीं थी, उन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए इसे किया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि तीसरी लहर के लिए भी तैयारी करने की जरूरत है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका बच्चों पर प्रभाव होगा। अगर बच्चों पर असर होगा तो उसके लिए जरूरत क्या है, इसे देखना होगा। एमसीएच अस्पतालों में क्षमता बढ़ानी होगी। वेंटिलेटर में भी छोटे बच्चों के लिए अटैचमेंट में फर्क होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कई तकनीकी सामग्री जोड़ने की जरूरत होगी। तैयारी करने की आवश्यकता है। यह भी देखना होगा कि प्रदेश में अफरातफरी न मचे। जैसे दूसरी लहर में हुआ कि कहीं सिलिंडर नहीं मिल रहा है। सिलिंडर मिल रहा है तो रेगुलेटर नहीं मिल रहा है। इस बारे में बातें करने की जरूरत है। 

विज्ञापन

कोरोना मरीजों को जागरूक करेगा प्रदेश पुलिस का बनाया वीडियो

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइंस की ओर से बनाया आधिकारिक वीडियो कोविड मंत्र जारी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह म्यूजिकल वीडियो कोविड-19 मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक सिद्ध होगा। 

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से अवगत करवाया कि प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से स्वयं निर्मित इस वीडियो को लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे में जागरूक करने के लिए बनाया गया है।

इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, आईजी प्रशिक्षण जेपी सिंह, आईजी प्रशासन डीके यादव, एआईजी डॉ. मोनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें