फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, नीचे उतारे यात्री

Sat, 20 Jul 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सवारियों को हवाई जहाज में बैठाने के बाद वापस नीचे उतार दिया। बाद में इन्हें टैक्सियों के माध्यम से अमृतसर एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया।  जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की अव्यवस्था गगल एयरपोर्ट पर देखने को मिली।

विज्ञापन


एयर इंडिया की सुबह आठ बजे की फ्लाइट में दिल्ली जाने वाले यात्री डॉ. दिनेश सूद ने बताया कि वह सुबह 7:40 बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। आठ बजे तक जब फ्लाइट नहीं हुई तो उन्हें बताया गया कि फ्लाइट करीब आधा घंटा लेट है।

आधे घंटे के बाद भी जब फ्लाइट नहीं आई तो उन्हें सूचना दी गई कि फ्लाइट को तकनीकी कारणों के चलते अमृतसर पहुंचाया गया है, जहां से होते हुए फ्लाइट गगल पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं एयर इंडिया का विमान अमृतसर से करीब 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरा और दिल्ली जाने वाली सवारियों को जहाज में बैठाया गया। जब जहाज सवारियों से भर गया तो उन्हें बताया गया कि वजन ज्यादा हो गया है, इस कारण जहाज उड़ान नहीं भर सकता।

इसके लिए कुछ सवारियों को उतरना पड़ेगा, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद एयर इंडिया प्रबंधन ने सभी सवारियों को जहाज से यह कहकर उतार दिया कि तकनीकी खराबी आ गई है।

लिहाजा अब उड़ान नहीं होगी। इसके बाद एयर इंडिया प्रबंधन ने आनन-फानन में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अमृतसर पहुंचाने के लिए टैक्सियों की व्यवस्था की।

विज्ञापन

भूख-प्यास ने सताया, कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूटी

वहीं गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि किसी तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया का जहाज नहीं उड़ पाया है। यह जहाज गगल में ही खड़ा है।  

यात्री डॉ. दिनेश सूद ने बताया कि सवारियां सुबह आठ बजे से एयरपोर्ट पर भूखी-प्यासी बैठी रहीं। न तो उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया गया और न उनके खानपान की व्यवस्था की गई।

उनकी दोपहर दो बजे दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन अब वह इसे नहीं ले पाएंगे। वहीं इस दौरान कई बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी थीं, जिन्हें एयर इंडिया प्रबंधन की अव्यवस्था के कारण सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी है।


तकनीकी खराबी आने के कारण जहाज उड़ान नहीं भर सका। इस कारण सवारियों को वैकल्पिक व्यवस्था से अमृतसर पहुंचाया गया है, जहां से उनकी उड़ान होगी। - मिलन गुरंग, मैनेजर, एयर इंडिया, गगल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें