फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में ईयर सिस्टम खत्म नहीं करेगा हिमाचल, केंद्र से मांगी जाएगी छूट

Sat, 20 Jul 2019 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश सरकार डिग्री कॉलेजों में ईयर सिस्टम खत्म कर दोबारा सेमेस्टर सिस्टम शुरू नहीं करेगी। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से इस बाबत छूट मांगी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने का प्रस्ताव है। हिमाचल सरकार ने बीते साल ही सेमेस्टर सिस्टम को खत्म कर वार्षिक परीक्षा की प्रणाली शुरू की है।

विज्ञापन


अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूरे देश के कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की बात कही गई है। राजधानी शिमला में आयोजित बैठक के दौरान स्टेट हायर एजूकेशन काउंसिल के चेयरमैन और पूर्व कुलपति सुनील गुप्ता ने बताया कि हिमाचल की भौगोलिक स्थिति अन्य राज्यों से अलग है। सेमेस्टर सिस्टम को बीते साल ही समाप्त किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे में प्रदेश सरकार को सुझाव दिया जाएगा। बैठक के दौरान कुछ अन्य वक्ताओं ने भी वार्षिक परीक्षा प्रणाली की वकालत की। बता दें कि बीते साल ही जयराम सरकार ने भाजपा के दृष्टि पत्र में की गई घोषणा को पूरा करते हुए रूसा के तहत सेमेस्टर सिस्टम को समाप्त कर दिया था। पूर्व सरकार पर जल्दबाजी में रूसा को लागू करने का आरोप लगाते हुए शैक्षणिक सत्र 2018-19 से सेमेस्टर की जगह वार्षिक परीक्षा प्रणाली शुरू कर दी थी।

अब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रस्ताव किया है। इससे हिमाचल की परेशानियां बढ़ गई हैं। अगर केंद्र सरकार हिमाचल की छूट देने की मांग को पूरा नहीं करता है तो दोबारा से प्रदेश में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें