फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम वर्क से मिलती है सफलता: हरभजन सिंह

Mon, 26 Oct 2020 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भज्जी ने शूलिनी विवि की योगानंद गुरु श्रृंखला में बातचीत के दौरान सामान्य रूप से क्रिकेट और जीवन के खेल के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की। हरभजन सिंह वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रें चाइजी के प्रमुख स्पिनर हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से संबंधित कई किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि कैसे आत्म विश्वास व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में चमत्कार पैदा कर सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने असफलताओं और सफलता को संभालने की भी बात की और इन दोनों को अस्थायी करार दिया। भारत के लिए 2007 और 2011 के विश्व कप के विजेता टीम के सदस्य हरभजन सिंह ने दोनों श्रृंखलाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि दोनों जीत सामूहिक टीम के प्रयास के कारण संभव हुईं। उन्होंने कहा कि टीम के कप्तान और कोच भी टीम के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण हैं। बातचीत का संचालन प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर अतुल खोसला और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर पूनम नंदा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें