फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बनूटी और घणाहट्टी में होगा खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमीफाइनल में चलाहल और बाजीगर मझीयूड़ को हराकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

अंकू ठाकुर और सुनील ठाकुर चुने गए मैन ऑफ द मैच

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चरल एन्वायरमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के क्रिकेट मुकाबलों में शुक्रवार को रोमांचक सेमीफाइनल खेले गए। खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए चार टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें आर्यन बनूटी और डीएवी घणाहट्टी की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अब दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला आर्यन बनूटी और चलाहल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें चलाहल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनूटी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 106 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंकू ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डीएवी घणाहट्टी और बाजीगर मझीयूड़ के बीच खेला गया। इसमें घणाहट्टी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाजीगर मझीयूड़ की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और सात विकेट खोकर 120 रन ही बना पाई। सुनील ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में आर्यन बनूटी और डीएवी घणाहट्टी की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें