साल 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत एक मजबूत टीम तैयार करेगा। इसके लिए अगली सभी सीरीज में नए चेहरे भारतीय टीम में दिखते रहेंगे। धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टी-20 विश्वकप के लिए मजबूत टीम तैयार होगी। टीम को युवा जोश के साथ अनुभव की हमेशा जरूरत रहती है।
ऐसे में एमएस धोनी का क्रिकेट में खासा अनुभव हमेशा टीम के लिए फायदेमंद रहा है। वह चाहते हैं कि आगे भी धोनी के अनुभव का टीम को लाभ मिले। ऐसा नहीं है कि जैसा मैं अपने बारे में सोचता हूं, वैसे ही अन्य लोग भी सोचें।
यह भी पढ़ें:
धर्मशाला टी-20: क्लूजनर बोले- भारत की बजाय अपनी मजबूती पर फोकस
इसी का नतीजा है कि सोशल मीडिया में एमएस धोनी के साथ एक फोटो को यह स्मरण कर शेयर किया था कि इस खेल को जिंदगी भर नहीं भुला पाऊंगा, लेकिन लोगों ने उसका और ही मतलब निकाल दिया। उन्होंने कहा कि टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस सीरीज में भी अच्छा परिणाम देगी।