हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की जुलाई माह में प्रस्तावित अगले सेमेस्टर की परीक्षाओं के समय पर शुरू होने पर संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। 28 जून से विश्वविद्यालय के शिक्षक काम बंद कर रहे हैं। बिना शिक्षकों के पीजी कोर्स की परीक्षाएं करवाना भी मुश्किल है। यह वजह है कि विवि अभी तक परीक्षा का शेड्यूल फाइनल नहीं कर पा रहा है। -
सरदार पटेल विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया पर भी होगा असर
इस सत्र से मंडी सरदार पटेल विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश प्रक्रिया भी एचपीयू के यूजी अंतिम वर्ष के नतीजों घोषित न होने से प्रभावित होगी। विश्वविद्यालय में संचालित किए जा रहे और नए शुरू किए गए पीजी कोर्स में प्रवेश को भी स्नातक अंतिम वर्ष के नतीजे आने पर ही प्रवेश मेरिट तैयार कर सीट आवंटन हो सकेगा।