फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले जारी डीओ नोट पर नहीं होंगे शिक्षकों के तबादले

Fri, 07 Jun 2024 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चालू शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों को स्कूलों से नहीं बदलने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले जारी डीओ नोट पर शिक्षकों के तबादले करने पर रोक लगा दी गई है। चालू शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों को स्कूलों से नहीं बदलने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। तबादलों के पुराने आवेदनों पर अब किसी भी प्रकार से विचार नहीं किए जाने काे लेकर वीरवार को शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में शिक्षा विभाग के कामकाज को लेकर बैठक में तबादलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री को बताया कि हजारों की संख्या में शिक्षकों के तबादले करने से संबंधित डीओ नोट शिक्षा निदेशालय पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान अगर तबादले किए गए तो स्कूलों में शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले जारी तबादलों आवेदनों और डीओ नोट पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

एक शैक्षणिक सत्र में एक बार ही तबादले की योजना
एक शैक्षणिक सत्र के दौरान एक बार ही तबादले करने को लेकर योजना बनाई जाएगी। ऐसे शिक्षकों को ही स्थानांतरित किया जाएगा, जिनका कार्यकाल एक स्थान पर निर्धारित समय पूरा करने वाला होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादले किस प्रकार किए जाएंगे, इसको लेकर आने वाले दिनों में विचार किया जाएगा। उधर, शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए वीरवार दोपहर बाद शिक्षा विभाग ने निदेशालय की ट्रांसफर शाखा सहित सभी जिला उपनिदेशकों को अधिसूचना जारी कर पुराने डीओ नोट पर तबादले नहीं करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें