फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में अब एक ही दिन सेवानिवृत्त होंगे शिक्षक, सरकार ने लिया फैसला

Sun, 21 Jul 2019 12:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति अब शैक्षणिक सत्र के बीच में नहीं होगी। पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने एक शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को एक साथ एक तारीख पर सेवानिवृत्त करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जलवाहकों को नियमित करने के लिए बनेगी नीति

तबादले - फोटो : amar ujala
शनिवार को सचिवालय में शिक्षकों के लिए बनाई जा रही नई तबादला नीति की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा आपसी सहमति से करवाए जाने वाले तबादलों पर भी सरकार रोक लगाएगी।

जल्द ही तबादला नीति का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तर्ज पर शिक्षा विभाग रिटायरमेंट पॉलिसी बदलने जा रहा है।

प्रदेश विश्वविद्यालय में जून महीने में एक साथ शिक्षकों को सेवानिवृत्त किया जाता है। यूजीसी के नियमों के तहत विश्वविद्यालय साल के विभिन्न महीनों में शिक्षकों को सेवानिवृत्त नहीं करता है।

अब इसी तर्ज पर शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों को सेवानिवृत्त करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में हर माह कई शिक्षक सेवानिवृत्त होते हैं।

विषय शिक्षक की सेवानिवृत्ति होने और नए शिक्षक के पद ग्रहण करने में काफी समय लगने से पढ़ाई प्रभावित होती है। इसका असर परीक्षा परिणामों में साफ दिखाई देता है। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने साल में एक बार ही शिक्षकों को सेवानिवृत्त करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि शिक्षा विभाग में नियुक्त जलवाहकों को नियमित करने के लिए 14 साल के सेवाकाल की शर्त को कम किया जाएगा। वित्त एवं कार्मिक विभाग से इस बाबत चर्चा की जा रही है। स्कूलों में पार्ट टाइम या डेलीवेज कर्मियों को रखने के लिए भी नीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें