फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं की जाएगी एसएमसी शिक्षकों की रिक्रूटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के माध्यम से शिक्षक भर्ती में नया पेच आ गया है। अधिसूचना के छह माह बाद शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर ही तय कर लिया है कि दिसंबर 2014 से रिक्त पदों पर एसएमसी के तहत भर्तियां नहीं की जाएंगी। हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षक भर्ती बारे में दो बार अधिसूचना जारी की थी, लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं था कि जिन स्कूलों में दो वर्षों से पद रिक्त चल रहे हैं उन्हें किस तिथि से माना जाए। विभाग के इस पेच से कई स्कूलों को शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की 14 अगस्त 2014 को जारी अधिसूचना के मुताबिक केवल उन्हीं स्कूलों में एसएमसी के तहत भर्तियां होंगी, जहां या तो दो साल से पद रिक्त चल रहा है या फिर जो नए अपग्रेड हुए स्कूल हैं। ऐसा कुछ स्पष्ट नहीं था कि ऐसे स्कूलों में किस तिथि तक की रिक्ति का दो साल तक का समय कंसीडर किया जाएगा। दूसरी अधिसूचना नवंबर 2014 में जारी हुई। इसमें भी दो साल रिक्ति की कोई टाइमलाइन स्पष्ट नहीं थी।
विज्ञापन

यहां नहीं होंगी शिक्षकों की नियुक्तियां

अब विभाग ने अपने स्तर पर यह तय कर लिया है कि ऐसे स्कूलों में एसएमसी के तहत शिक्षकों की नियुक्तियां करनी ही नहीं है जहां नवंबर 2014 के बाद पद रिक्त हुए हैं। ऐसे स्कूलों को नियमित स्टाफ भी नहीं भेजा जा रहा है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि एसएमसी में टेट पास उम्मीदवार ही भर्ती किए जा रहे हैं।

पीरियड बेस एसएमसी अध्यापक संघ के महासचिव मनोज रोंगटा का कहना है कि नवंबर 2014 तक ही दो साल काउंट किए जा रहे हैं, जबकि ऐसा कोई सर्कुलर या अधिसूचना सरकार की ओर से जारी नहीं हुई है। उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) पीसी धीमान ने कहा कि रिकार्ड देखने के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें