फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जंग लडे़ंगे शिक्षक, नाकों पर लगी ड्यूटी

Fri, 03 Apr 2020 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मंडी जिले में शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील खत्म होने के बाद सुनसान पड़ा सेरी मंच । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षक भी अब कोरोना से जंग लड़ेंगे। शिक्षकों की ड्यूटी नाकों पर लगा दी गई है। बिलासपुर जिला प्रशासन ने नयनादेवी से इसकी शुरूआत की है। आने वाले दिनों में अन्य जिलों में शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। अभी तक कर्फ्यू के चलते शिक्षक घरों में ही थे। उपमंडल अधिकारी नयनदेवी ने 11 प्राथमिक सहायक शिक्षकों सहित जेबीटी की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के दौरान नाका पर पूर्ण प्रबंध करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। उपमंडल अधिकारी ने सुबह आठ से रात आठ बजे तक ड्यूटी का समय तय किया है। शिक्षकों की ड्यूटी गरा मौडा नाका, माजरी नाका, दबट नाका, टोबा नाका, बस्सी नाका, ग्वलथाई नाका और जंडोरी नाका पर लगाई गई है। इन सभी शिक्षकों को तहसीलदार स्वारघाट को रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें