फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एक दिन में 35 लोगों को मिलेगा सस्ता राशन, कर्फ्यू के चलते लिया फैसला

Fri, 03 Apr 2020 04:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में शुक्रवार से राशन मिलना शुरू हो गया है। सरकार ने सस्ता राशन आवंटन के साथ साथ डिपो होल्डरों को निर्देश दिए हैं कि एक दिन में 30 से 35 लोगों को सस्ता राशन दे। यह इसलिए ताकि डिपो में लोगों की भीड़ न उमड़ सके। हिमाचल में कोरोना को लेकर कर्फ्यू के चलते यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने दो कोटे का राशन मिलेगा। इनमे एक कोटा अप्रैल की 10 तारीख से पहले जबकि दूसरा कोटा इसी महीने 20 तारीख के बाद दिया जाएगा। इसके अलावा पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल मिलेगा। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता है जिन्हें डिपो से सस्ता राशन दिया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया किया डिपो में राशन की सप्लाई भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें